सदस्य, संचालन और व्यवसाय विकास, रेलवे बोर्ड ,(MOBD) द्वारा टूंडला परिक्षेत्र की निरीक्षण किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज।  सदस्य, संचालन और व्यवसाय विकास, रेलवे बोर्ड ,(MOBD) हितेंद्र मल्होत्रा द्वारा टूंडला परिक्षेत्र की निरीक्षण किया गया। अपने टूंडला परिक्षेत्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने टूंडला कंट्रोल रूम मे इंस्टॉलड् CTC का गहन निरीक्षण किया। उसके पश्चात कॉन्फ्रेंस रूम में इस विषय के ऊपर की CTC को कैसे और ज्यादा एडवांस बनाया जाए पर संबंधित अधिकारियों के साथ गहन चर्चा की गई।

निरीक्षण के बढ़ते हुए क्रम में सदस्य, संचालन और व्यवसाय विकास, रेलवे बोर्ड हितेंद्र मल्होत्रा ने टूंडला लॉबी का विस्तृत निरीक्षण किया व सभी सर्व संबंधित को संरक्षित परिचालन हेतु काउंसिल किया गया, उक्त निरीक्षण व मीटिंग मे प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे एस एस चंद्रायन, मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज रजनीश अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/प्रयागराज, उप मुख्य यातायात प्रबंधक/टूंडला, मंडल यातायात प्रबंधक/टूंडला व टूंडला परिक्षेत्र के अन्य सभी अधिकारी मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai