समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत मूट कोर्ट प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विजेता टीम व समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज संजीव कुमार के आदेशानुसार जनपद प्रयागराज के विभिन्न छात्र-छात्राओं के द्वारा समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें जनपद प्रयागराज के इलाहाबाद विधि विद्यालय, जी सिंह विधि कॉलेज व सी. एम. पी. विधि कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

विजेता टीम को व समस्त प्रतिभागियों को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज दिनेश कुमार गौतम द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की गई। यह जानकारी दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा प्रदान की गई।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai