सच्चा आश्रम में हुई लाखों की चोरी को पचा गई पुलिस।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कई माह बाद भी नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट, दुखी संतों ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

 

प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र के सच्चाआश्रम अरैल द्वारा संचालित सच्या आशाम महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. चन्द्रदेव मिश्र एवं उनके साथियो द्वारा आश्रम की दान पेटी का ताला तोड़कर लाखों रुपए चोरी का आरोप लगा कई मां बीत जाने के बाद भी पुलिस इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर सके जिससे यहां रहने वाले संतों में आक्रोश है इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के साथ ही अन्य अफसर से की गई है। सच्चा आश्रम के महामंत्री ललित जी ब्रह्मचारी ने मुख्यमंत्री सहित अन्य को लिखे शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि18/02/2025 को 15 लाख रुपए की चोरी कर ली गयी, जिसके सम्पूर्ण साक्ष्य सीसीटीवी में रिकार्ड है।

चोरी को लेकर आश्रम प्रशासन ने थाना- नैनी डीसीपी यमुनानगर को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन मौजूदा करछना विधायक के दबाव के चलते सम्पूर्ण साक्ष्य के बावजूद पुलिस-प्रशासन कार्यवाही से बचती रही।

ब्रह्मचारी ने बताया कि सन् 2019 में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सच्चा आश्रम आकर, छात्रावास बनाने हेतु 1.40 करोड़ का दान दिया था, उस पैसे से बने छात्रावास का पूर्व प्राचार्थ धन उगाही का अड्डा बना दिना है महाकुम्भ 2025 में पूर्व प्राचार्य द्वारा किराये पर उठाकर, बड़ी मात्र में बन उगाही की गयी है। इसके अलावा महाविद्यालय के यूजीसी  ग्रांट को भी पूर्व प्राचार्य द्वारा हेराफेरी कर गबन कर लिए जाता है, पूर्व प्राचार्य जमीन कब्जाने जैसी घटनाओं में लिप्त रहा करता है, लेकिन विधायक के दबाव में कोई कार्यवाही नही की गयी हैं।

आज दुखी संतों द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्याय एवं जाँच की मांग की गयी है। बताया कि सच्चा आश्रय का एक साफ-सुथरा इतिहास रहा है, सच्चा बाबा जी महाराज, उनके बाद गोपाल दास जी महाराज स्वामी चैतन्य जी महाराज के बाद अब देव जी महाराज आश्रम की व्यवस्थ देख रहे हैं, लेकिन इन संतों की आँख में धूल झोककर लगातार धोखाधड़ी, गवन  की घटनाओं को अंजाम देकर आश्रम की व्यवस्था को ध्वस्त करता रहता है जिससे सभी संत बहुत ही दु:खी और आहत है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai