जमीनी विवाद में गई थी महिला की हत्या, चरवा पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एएसपी राजेश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी घटना के अनावरण की जानकारी

 

चरवा/कौशाम्बी। रविवार बीती रात को थाना चरवा अन्तर्गत मोहिउद्दीन पुर में हुई महिला की हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त को चरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिनांक 30.06.2025 को गया प्रसाद पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम रसूलपुर बदले द्वारा थाना चरवा पर सूचना दी गयी कि मेरी बड़ी बहन राज कुमारी उम्र करीब 60 वर्ष की दिनांक 29.06.2025 की शाम को राम प्रकाश उर्फ नन्हे आदि के द्वारा सम्पत्ति के विवाद में गोली व धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरवा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजिकृत करते हुये शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसी क्रम में राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुये टीमों का गठन कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में गठित टीमों द्वारा अभियुक्तगणों की तलाश हेतु मोबाइल सर्विलांस की मदद से सम्भावित स्थानों पर दबिस/चेकिंग की जा रही थी कि दिनांक 30.06.2025 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राम प्रकास उर्फ नन्हे पुत्र स्व० अमर सिंह निवासी मोहिद्दीनपुर रतगहा थाना चरवा जनपद कौशाम्बी को ग्राम अरई सुमेरपुर चपहुआ मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया है।

अभियुक्त राम प्रकाश ने गहन पूछताछ करने पर बताया कि मृतका राज कुमारी मेरी बड़ी मां लगती है उनके कोई औलाद नहीं है तथा वर्ष 2022 में उनके पति की मृत्यु हो गयी थी। मृतका के नाम करीब 03 बीधा जमीन है जिसके सम्बन्ध में उनसे मेरा वसीयत का मुकदमा चल रहा था। जमीन के लालच में मैने उनकी हत्या कर दी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai