गंगा प्रदूषण विभाग के वजह से बेनीगंज में होती है जनसमस्या- दिग्विजय सिंह कुशवाहा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। वार्ड नं 74 बेनीगंज बरसात के समय हमेशा जलभराव की समस्याओ से जूझता रहा लेकिन इस बार यहां पर मानसून सत्र के पहले ही बड़े नालो एवं छोटी नालियों की सफाई करा लिया गया है। पार्षद दिग्विजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मेरे वार्ड बेनीगंज में निहालपुरा चरई नाले के पास बड़ी जलभराव की समश्या रहती है, जिसकी सफाई चल रही है। उसके बाद भी यहा पर थोड़ा वर्षात में जलभराव की समश्या रहती है। मेरे वार्ड में विजली के लटकते तारो और जर्जर विजली के खम्भो की समश्या है, बाकी साफ सफाई की उत्तम व्यवस्था है।

जल भराव के एक सवाल के जवाब में पार्षद दिग्विजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मेरे  वार्ड बेनीगंज में निहालपुर चरई नाले के पास बड़ी जलभराव की समश्या रहती है। मेरे वार्ड में किसी भी प्रकार का वर्तमान में जल जमाव की स्थिति नहीं बन रही है, हम जब से पार्षद बने तब से अपने वार्ड के जो भी जन समस्याएं थी रोड, नाली, पानी बिजली उसके लिए हमने काम किया अगर थोड़ी बहुत समस्या है उसका भी जल्द निदान नगर आयुक्त और महापौर जी के सहयोग से करा दिया जाएगा।

वही पेय जल के सवाल पर वार्ड नं 74 बेनीगंज के पार्षद दिग्विजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मै समझ नही पा रहा कि गंगा प्रदूषण विभाग किया कर रहा है। सिबर के टूटने से मेरे वार्ड बेनीगंज में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है जिससे मेरे वार्ड की जनता काफी परेशान है। हमने सदन में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।

गलियों के चौड़ीकरण के सवाल के जबाब में वार्ड नं 74 बेनीगंज के पार्षद दिग्विजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मेरे  वार्ड बेनीगंज में काफी संकरी गलिया और सड़के है इसके चौड़ीकरण के लिए मैने नगर निगम को पत्र लिखकर दिया है मेरा प्रयाश है कि रोड नाली पानी विजली की समुचित व्यवस्था मेरे इस वार्ड वार्ड नं 74 बेनीगंज की जनता को मिल सके।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai