डीडीयू प्लेटफार्म पर घायल महिला को रेलवे डाक्टरों ने किया इलाज। 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरक्षी विनोद कुमार द्वारा सूचना दिया कि एक महिला यात्री प्लेटफार्म नंबर चार पर जन आहार के पास बैठी हुई है जिसके सर में चोट लगा है। बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू के सहायक उप निरीक्षक श्याम सुंदर साथ स्टाफ मौके पर पहुंचे एव डीप्टी एसएस डीडीयू को सूचना दिये।

सूचना पर रेल मंडल अस्पताल डीडीयू के डाक्टर कौशिक कुमार साथ स्टाफ पहुंचे जिनके द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया महिला यात्री से पूछताछ करने पर बताई कि मैं फूलमती देवी उम्र लगभग 52 वर्ष पति विनोद चौधरी निवासी हरिओम नगर, कच्ची बस्ती, रंगबाड़ी कोटा राजस्थान साथ मेरी बेटी सीमा कुमारी बताएं की गाड़ी संख्या 13240 डाउन से कोटा से डीडीयू आए थे डीडीयू से पैसेंजर गाड़ी पकड़ कर जपला जाना था।

इसी क्रम में प्लेटफार्म नंबर चार पर गलत गाड़ी में चढ़ गई जब पता चला तो जल्दबाजी में उतरने के क्रम में प्लेटफार्म पर गिर गई। बाद डॉक्टर द्वारा महिला यात्री को राजकीय महिला अस्पताल पी डीडीयू (मुगलसराय) में भर्ती करवाया गया साथ उनकी बेटी मौके पर है एवं उनके पिता विनोद चौधरी को सूचित किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai