प्रयागराज में मोहर्रम की 6 तारीख को निकला भव्य जुलूस।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तहजीब लियाकत की रिपोर्ट

प्रयागराज। प्रयागराज में मोहर्रम की 6 तारीख को अंजुमन इस्लामिया इमामबाड़ा से एक भव्य और पारंपरिक ताज़िया जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस इमामबाड़ा पहुंचा।

ताज़ियादार शकील अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि जुलूस अंजुमन इस्लामिया इमामबाड़ा से शुरू हुआ और मानसरोवर, लीडर रोड होते हुए निरंजन इमामबाड़ा ताजिया पहुंचा। वहां से यह जुलूस वापस जानसेनगंज, कोतवाली चौक से होते हुए अंजुमन इस्लामिया इमामबाड़ा पर ही संपन्न हुआ।

इस मौके पर कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने मोहर्रम के महत्व और कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोहर्रम हमें सच्चाई और बलिदान का पाठ पढ़ाता है।

इस श्रद्धापूर्ण आयोजन में पार्षद कुसुम लता, इसरार नियाज़, मोहम्मद इरशाद, वज़ीर खान, अली अहमद, आदिल अहमद सहित कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और अकीदतमंदों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai