दुकान में घुसकर युवक द्वारा जबरन रंगदारी मांगने व गाली गलौच का मामला आया सामने।

दुकान में घुसकर युवक द्वारा जबरन रंगदारी मांगने व गाली गलौच का मामला आया सामने।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट  

मुरादाबाद। दुकान में घुसकर युवक द्वारा जबरन रंगदारी मांगने व गाली गलौच का मामला आया सामने। जनपद के कोतवाली बिलारी क्षेत्र में उस समय हंगामा मच गया। जिस समय विशाल गुप्ता नामक एक व्यक्ति ने थाने में पहुंचकर उपेंद्र नाम एक व्यक्ति के खिलाफ जबरन दुकान में घुसकर रंगदारी मांगने व गाली गलौज करने के विरोध में प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित ने बताया कि उपेंद्र छोटे हाथी चलवाने का मुंशी है जोकि एक दबंग है।

विशाल गुप्ता ने बताया कि वह जबरन मेरी दुकान में घुस गया और 25 हज़ार रुपये मांगने लगा मना करने पर गालिगलोच करने लगा हंगामा सुन आसपास के लोग इखट्टा हो गए और सभी कोतवाली पहुंच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai