कौशांबी। महान वीरांगना त्याग व न्याय कि प्रतिमूर्ति पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम के निमित्त जनपद के चार नगर पंचायत,चार ब्लॉक,एक नगर पालिका में संपन्न हुआ सम्मेलन इस मौके पर कार्यक्रम को कार्यक्रम संयोजक की अध्यक्षता में महिलावक्ता, व मुख्यातिथियों ने संबोधित किया। जिसमें से ब्लॉक मंझनपुर में कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री संजय जायसवाल,महिलावक्ता राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा मुख्यातिथ पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम चौधरी रहे व सरसंवा में कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय, महिला वक्ता राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा मुख्यातिथ पूर्व जिलाध्यक्ष उद्द्यन सिंह रहे व ब्लॉक कौशाम्बी में कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष अरविंद द्विवेदी महिला वक्ता डाक्टर नीतू कनौजिया मुख्यातिथि निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर रहे व ब्लॉक मूरतगंज में कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री दीप चंद्र दिवाकर महिला वक्ता ज्योति केसरवानी मुख्यातिथि निवर्तमान विधायक चायल संजय गुप्ता रहे तथा नगर पंचायत अजुहा में कार्यक्रम संयोजक व जिला मंत्री शीलू पाण्डेय महिला वक्ता ज्योति केसरवानी मुख्यातिथ जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य रहे।
नगर पंचायत करारी में कार्यक्रम संयोजक व जिला मंत्री कमल सिंह कुशवाहा महिला वक्ता दीपा श्रीवास्तव मुख्यातिथ निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर रहे व नगर पंचायत पश्चिम शरीरा में कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय महिला वक्ता दीपा श्रीवास्तव मुख्यातिथ निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर रहे व नगर पंचायत चरवा में कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री दीप चंद्र दिवाकर महिला वक्ता निधि त्रिपाठी मुख्यातिथि पूर्व जिलाध्यक्ष जयचंद्र मिश्रा जी रहे इस मौके पर तमाम महिलाएं व कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
