त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। जनसेवा सहायता कार्य (चैरिटी) हेतु लाइंस क्लब द्वारा भव्य फैशन शो, गीत संगीत प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न। मंडलाध्यक्ष लायन डॉ अर्पण धरदुबे के आह्वाहन पर और सांस्कृतिक चेयरपर्सन आर्किटेक्ट विशाल खरे एव उनकी टीम डॉ. जया खरे, रीता वीर, ऋषि सेठ इरा सेठी, रोहित जायसवाल के प्रयासों से प्रयागराज में मंडल के लायन सदस्यों के अंदर छुपी अदभुत प्रतिभाओं को निखारने और उनको एक विषेश प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सिंगिंग एवं फैशन शो का कार्यक्रम चैथम लाइंस स्थित गुलाटी गेस्ट हाउस पर बहुत ही भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अर्पण धर दुबे , विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया।कार्यक्रम में विशेष सहयोग पी आईडी डॉ. जगदीश गुलाटी जी का रहा।
रिदम और रैंप की अद्भुत प्रस्तुति में निर्णायक जजेस की भूमिका में आशुतोष श्रीवास्तव* * सत्येंद्र कुशवाहा* डॉ सृष्टि पुरवार* रहे। कार्यक्रम आयोजक मंडल के लायन विशाल खरे एवं ऋषि सेटी ,रीता बीर ईरा सेठी ,डॉ जया खरे ,मंडल सचिव मनोज खत्री , कोषाध्यक्ष डॉ एस के शुक्ला,लाला भैया ,सतीश टंडन ,अजय अवस्थी,अनिल टंडन ,रोहित जायसवाल आदि रहे। अत्यंत रोमांचक और कठिन स्पर्धा के बीच विजेताओं में सोलो प्रस्तुति पुरुष में प्रथम राधे मारवाह और प्रथम रनर लालू मित्तल रहे,(महिला ) प्रथम शालिनी गुप्ता एवं द्वितीय प्राची जायसवाल रही। कप्पल ग्रुप में प्रथम , अवनीश पूजा द्वितीय मानस श्वेता। एवं तृतीय मनोज भावना रमानी.रहे।

सिंगिंग में प्रथम पीयूष,
द्वितीय स्थान प्रज्ञा मिश्रा .
तृतीय स्थान. शिशिरकांत रहे।
अंत में सभी सहभागियों को सांत्वना पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
जनसंपर्क अधिकारी मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया कि यह कार्यक्रम चैरिटी के लिए आयोजित किया गया जिससे जनसेवा, समाज सेवा, और असहाय निर्बल की सहायता की जाएगी। कार्यक्रम 5 बजे सायंकाल से 12 बजे रात्रि तक अनवरत चलता रहा।










