मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। लघु उद्योग भारती के द्वारा भव्य समारोह मनाया गया। लघु उद्योग भारती का एक भव्य समारोह होटल ओपल में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि नगर विधायक आकाश सक्सेना, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव अमित अग्रवाल द्वारा दीप प्रजलन किया गया। उसके पश्चात जिला अध्यक्ष दीपक गोयल द्वारा अभी तक किए गए उद्योगों की समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार से बताया।
मंडल सचिव विपिन गुप्ता ने व्यापारियों से समस्याओं के बारे में सुझाव दिए। उसके बाद प्रदेश महासचिव अमित अग्रवाल ने प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं के समाधान के विषय में बताया। उसके पश्चात शहर विधायक आकाश सक्सेना ने भी अपने विचार रखें। लघु उद्योग भारती द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के कराए जा रहे समाधान की। सराहना की समारोह में उद्यमियों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद हुआ और लघु उद्योगों से जुड़े विषयों, चुनौतियों एवं संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की गई।
जिला सचिव शलभ गोयल व जिला कोषाध्यक्ष हरीश गोयल द्वारा सभी का धन्यवाद दिया गया। मंच का संचालन बहुत सुंदर तरीके से विपुल गुप्ता द्वारा किया गया।
सभा मे एसके गुप्ता, रमेश अग्रवाल, अरविंद नंदा, संजय गर्ग, हेमंत गर्ग, सोमेश अग्रवाल, निक्की जोली, संजय अग्रवाल, शलभ गुप्ता, अनीलेश अग्रवाल, सुनील भगत, शंकर केडिया, भास्कर अग्रवाल, अमित अग्रवाल, शगुन अग्रवाल, अवनीश गोयल, शैंकी गोयल आदि मौजूद रहे।










