आई आर ई एफ के नव निर्वाचित महामंत्री कॉम मनोज पाण्डेय एवं संगठन सचिव कॉम कमल उसरी का प्रयागराज पहुंचने पर भव्य स्वागत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वर्कर्स यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

प्रयागराज। विगत दिनों कटनी में 06 जुलाई 2025 को सम्पन्न हुए इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन IREF का चौथे राष्ट्रीय महाधिवेशन में नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन केंद्रीय महामंत्री कॉम मनोज पाण्डेय को फेडरेशन का राष्ट्रीय महामंत्री और एनसीआरडब्ल्यूयू के केंद्रीय संगठन मंत्री को डॉ कमल उसरी को राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं शिवेंद्र प्रताप सिंह को सहायक सचिव व संदीप सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। राष्ट्रीय पदाधिकारी चुने जाने के बाद आज अपने गृह जनपद इलाहाबाद पहली बार पहुँचने पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने प्रयागराज जं पर माल्यापर्ण कर व मिठाई बाटकर हार्दिक अभिनंदन व स्वागत करते हुए जश्न मनाया।

स्वागतकर्ताओ में मुख्य रूप से चर्चित सामाजिक चिंतक और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ विक्रम ने कहा हमें विश्वास कॉम मनोज पांडेय व डॉ कमल उसरी को इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन का राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय संगठन सचिव चुने जाने के बाद जहाँ इलाहाबाद शहर का गौरव बढ़ा है, वही जनता की सवारी भारतीय रेलवे के निजीकरण व एनपीएस व यूपीएस जारी संघर्ष और मजबूत होगा, कॉम जितेंद ने कहा कि- रेलवे कर्मचारियों उत्पीड़न के मनोज पांडेय व डॉ कमल उसरी लगातार संघर्ष करते रहते हैं हमें विश्वास है उपरोक्त लोग नई जिम्मेदारी मिलने के बाद और भी मजबूती के साथ कर्मचारियों की लड़ाई जारी रखेंगे।

स्वागत के बाद मनोज पाण्डेय ने कल 09 जुलाई 2025 को होने वाली राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का समर्थन करते हुए वर्कर्स यूनियन नेके कार्यकर्ताओ से आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि इण्डियन रेलवे इम्प्लॉईज़ फेडरेशन के कार्यकर्ता रेलवे के सभी जोनो एवं मण्डलों में 4 श्रमिक कानूनों को रद्द करने, पुरानी पेन्शन बहाल करने एवं निजीकरण के विरोध में एवं 8 घण्टे की ड्यूटी तय करने के लिए अपने -अपने कार्य स्थल पर विरोध दर्ज कराएँगे इसके लिए दिशा निर्देश जारी किया जा चूका है।

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से राजेश शर्मा, राहुल श्रीवास्तव, संदीप सिंह, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, कमल कुमार, आशीष कुलश्रेठ, जीतेन्द्र विश्वकर्मा, राजकुमार मदन पाल यादव, अजीत सिंह, आशुतोष कुमार, राजीव यादव, महेन्द्र कुमार, अमित कुमार, विवेक कुमार राणा, बुद्धप्रिय, विनय पाण्डेय, अमित कनौजिया, विजय पटेल, रवि शंकर, विवेक कुमार, रतन तिवारी, सुधीर कुमार, आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai