धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। अलीनगर में पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। गंज ख्वाजा रेलवे लाइन से 755 टेट्रा पैक ब्लू लाइम देशी शराब बरामद की गई है। प्रत्येक पैक 200 एमएल का है। कुल बरामद शराब 151 लीटर है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर की देखरेख और अलीनगर थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।
मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस को 3 बोरे और 2 बैग में शराब मिली। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। थाना अलीनगर में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।










