एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में सैनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
सैनी/कौशांबी। सैनी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 2 अभियुक्तों को 11 किलोग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार। सैनी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 2 अभियुक्तों को 11 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना सैनी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर थाना सैनी बार्डर ससुर खदेरी नदी के पुल पर सफेद बोलेरो नियो (UP70 HK6044) गाड़ी को रोककर चेकिंग की गयी तो अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्तों प्रतीक सिंह पुत्र लवलेश सिंह निवासी कल्याणपुर थाना धाता जनपद फतेहपुर और लवलेश सिंह पुत्र भईयाराम निवासी कल्याणपुर थाना धाता जनपद फतेहपुर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 11 किलो 558 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत 03 लाख रू0), 01 अदद बोलेरो नियो (UP70 HK6044) गाड़ी बरामद की गई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सैनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से बरामद अवैध गाँजा के बारे में पूछने पर बताया कि यह गाँजा हमें छत्तीसगढ़ का रहने वाला एक व्यक्ति लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर दे गया था, उस व्यक्ति को हम नहीं जानते है और वह व्यक्ति हमें अपना मोबाइल नम्बर नहीं दिया है, इस गाँजे को लेकर हम अपने घर जाते और वहाँ अपने खेत पर काम करने वाले मजूदरों को पीने के लिये दे देते।










