PRAYAGRAJ के माघ मेला में लगी भीषण आग, शिविर के बाहर लगी 20 दुकानें जलकर राख।

PRAYAGRAJ के माघ मेला में लगी भीषण आग, शिविर के बाहर लगी 20 दुकानें जलकर राख।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Prayagraj Magh Mela Fire: शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

 

प्रयागराज। PRAYAGRAJ के माघ मेला में लगी भीषण आग, शिविर के बाहर लगी 20 दुकानें जलकर राख। माघ मेला में आग लग गई। सेक्शन 5 के नारायण शुक्ला धाम शिविर में आग भड़कने के बाद हड़कंप मच गया। कल्पवास कर रहे लोग भागते-दौड़ते दिखे। पुलिस और संतों ने आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य शुरू किया. कई किलोमीटर दूर से आग की लपटें दिखीं। फायर ब्रिगेड की 6 से 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई। आग पर काबू पा लिया गया।

20 दुकानें जलकर राख

फायर ब्रिगेड की ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। नारायण शुक्ला धाम शिविर के सभी शिविरों में आग फैल गई थी। यहां करीब 15 टेंट लगे हुए थे जिनमें करीब 50 कल्पवासी थे। लोगों के समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कल्पवासी शिविर के बाहर लगी 20 दुकानें जलकर राख हो गईं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai