मोहक हस्पिटल के कैन्सर यूनिट के तत्वावधान में मुँह के कैन्सर पर संगोष्ठी रविवार को ए, एम, ए कवेन्शन सेन्टर में सम्पन्न हुआ।

मोहक हस्पिटल के कैन्सर यूनिट के तत्वावधान में मुँह के कैन्सर पर संगोष्ठी रविवार को ए, एम, ए कवेन्शन सेन्टर में सम्पन्न हुआ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज। मोहक हस्पिटल के कैन्सर यूनिट के तत्वावधान में मुँह के कैन्सर पर संगोष्ठी रविवार को ए, एम, ए कवेन्शन सेन्टर में सम्पन्न हुआ। डा० कमल सिंह बरिष्ठ कैन्सर सर्जन व डायरेक्टर मोहक हॉस्पिटल ने आए हुए प्रतिभागियों का स्वागत के साथ कार्यकम शुरु कराया। डॉ अशोक मिश्रा अध्यक्ष आई एम ए से प्रयागराज ने दीप प्रज्वलित किया। इस संगोष्ठी में टाटा कैन्सर हस्पिटल वाराणसी से आए हुए वरिष्ठ कैन्सर सर्जन डा. असीम मिश्रा ने मुख के कैन्सर में होने वाली अत्यधिक वृद्धि के बारे में चिन्ता जताई, जब कि इससे तम्बाकू व शराब सेवन बन्द करके बचा जा सकता है।

उन्होने बताया कि कैन्सर के शुरुआत में ही इलाज कराने से पूर्णतया ठीक होने की सम्भावना अधिक रहती है. मुँह के छाले व घाव जो एक महीने से ठीक न हो रहा हो उसकी चिकित्सकीय सलाह जरूरी होता है. उन्होने दत चिकित्सक व नाक कान गला विशेषज्ञ मुंह के कैन्सर को जल्द पकड़ने में उपयोगिता पर जोर दिया. उन्होने मोहक हास्पिटल में फ्रोजेन सेक्शन मशीन की तारीफ की जिससे कैंसर की जांच मंत्र 10 मिनट में ही हो जाती है जिससे कैंसर के आपरेशन में सहूलियत मिल जाती है। टाटा वाराणसी में ही आई कैन्सर सर्जन डॉ० सुनयना सरकार ने थायरॉयड कैन्सर के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कब और किस तरह से इसकाऑपरेशन किया जाना चाहिए उसके बारे में भी बताया।

डॉ मोहित जैन विभागाध्यक्ष प्लास्टिक सर्जरी स्वरूपरानी हॉस्पिटल ने मुंह के कैन्सर के आपरेशन के तुरंत बाद चेहरे को ठीक करने में होने वाली आधुनिक विधि वारे विस्तृत चर्चा किया किया। इस संगोष्ठी में मैं डॉक्टर विवेक पांडे कैंसर फ़िसिशन व एसोसिएट प्रोफेसर मेडिकल कॉलेज व एंको पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर पल्लवी निगम ने अपने विचार व्यक्त किया डॉक्टर रितु जैन व डॉक्टर विशाल केवलानी ने इस कार्यक्रम को समापन कराया।

प्रोफेसर एस सी गुप्ता, डॉ बसंत सिंगल डॉ सपन श्रीवास्तव, डॉ राजुल मिश्रा, डॉ बी के मिश्रा डॉ सोनिया वह डॉक्टर सर्वेश गुप्ता वह अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai