बुलन्दशहर में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में भाजपा जिला कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कारगिल विजय दिवस के अवसर जनपद बुलंदशहर भाजपा जिला कार्यालय पर जिला गोष्ठी का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट 

बुलन्दशहर।  मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी सत्यपाल सैनी ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए बताया कारगिल की बर्फीली चोटियों पर जब दुश्मन ने नजर उठाई, तब मां भारती के वीरों ने अपने शौर्य से उन्हें मिट्टी में मिला कर विषम परिस्थितियों में भी विजय पताका लहरायी। कारगिल विजय दिवस पर उनके अदम्य साहस, अतुलित बल और शौर्य को प्रणाम। उनका सर्वोच्च बलिदान यह कृतज्ञ राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा।

जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने गोष्ठी में उपस्थित सेकड़ो कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है भारत ने कभी किसी देश पर हमला कर उसकी जमीन हथियाना का काम नहीं किया, तत्कालीन अटल जी की सरकार ने अमन शांति के लिए पाकिस्तान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था अटल जी स्वयं लाहौर तक बस यात्रा कर मानवता व शांति का संदेश लेकर पाकिस्तान गए थे। लेकिन पाकिस्तान ने भारत की पीठ में छूरा भौंकने का काम किया। कारगिल युद्ध में विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भारतीय सैनिकों ने अतुलनीय पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ कर भगा दिया कारगिल युद्ध में हमने अपने कई वीर सैनिकों को खो दिया हम अमर शहीदों और भारतीय सेना को कोटि-कोटि नमन करते हैं।

गोष्ठी में जिला महामंत्री संतोष बाल्मीकि, भवतोष गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष दीपक दुल्हेरा, कुलदीप चौधरी, ठाकुर ललित सिंह, गौरव मित्तल, अभिनव वर्मा, मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया, बिल्लू पंडित कृष्णपाल सिंह, डम्बर सिंह, सचिन शर्मा, राजवीर सैनी, रविंद्र मीणा, दीपक चौहान, हैप्पी शर्मा, शिवम घंसल, सचिन शर्मा, हिमांशु तौमर, तरुण पालीवाल, हैप्पी वर्मा, मृदुल शर्मा, भाजपा पदाधिकारी समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai