ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट
बुलंदशहर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर निकुंज हाल, बुलंदशहर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह रहे।
गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की तथा संचालन गोष्ठी के संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि ने किया।
जनसंघ के समय से जुड़े बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ भाजपा वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं भजनलाल वोहरा कार्यकर्ता दुलीचन्द सैनी, जयप्रकाश, मुकुट लाल गुप्ता, उदयवीर सिंह, राम सिंह को मुख्य अतिथि धर्म पाल सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने शॉल उड़ा कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने एकात्म मानववाद की अवधारणा देकर राजनीति को केवल सत्ता तक सीमित न रखकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का साधन बनाया।
और कहा की भारतीय जनता पार्टी उनके सिद्धांतों पर चलकर ही आज सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है।










