मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। मूंढापांडे नेशनल हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी तीन लोग घायल व एक की मौक़े पर ही मौत। जनपद के मूंढापांडे दलपतपुर दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे साईं ढाबे के पास उस समय क्षेत्र वासियों और राहगीरों में हड़कंप मच गया जिस समय एक तेज़ रफ़्तार कार बे काबू होकर पलट गई। जिसमें कार सवार शमीम फहीम उसमान निवासी मूंढापांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिएं ज़िला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां पर उन का उपचार चल रहा है।

वहीं मोहसिन पुत्र महबूब निवासी लक्ष्मीपुर कट्टई बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसने अस्पताल जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।जिसकी खबर मिलते ही मृतक के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। और पूरे गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। हादसे के शिकार लोगों के परिजनों ने कोई भी क़ानूनी कार्यवाही करने से पुलिस से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मोहसिन के शव को उसके परिवार को सौंप दिया।










