आर्य कन्या पीजी कॉलेज में BALLB (Hons.) कोर्स की अनैतिक ₹53,000 फीस के विरोध में अभाविप ने सौंपा ज्ञापन।

आर्य कन्या पीजी कॉलेज में BALLB (Hons.) कोर्स की अनैतिक ₹53,000 फीस के विरोध में अभाविप ने सौंपा ज्ञापन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। आर्य कन्या पीजी कॉलेज में BALLB (Hons.) कोर्स की अनैतिक ₹53,000 फीस के विरोध में अभाविप ने सौंपा ज्ञापन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, प्रयाग महानगर द्वारा आर्य कन्या पीजी कॉलेज में BALLB (Hons.) कोर्स की अनैतिक रूप से ₹53,000 फीस वसूले जाने के विरोध में आज कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। विद्यार्थी परिषद ने मांग की कि फीस संरचना पर पुनर्विचार कर इसे विद्यार्थियों के हित में कम किया जाए।

अभाविप प्रयाग महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा ‘सूरज’ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज प्रशासन से मिलकर स्पष्ट किया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में BALLB (Hons.) सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस प्रथम वर्ष में ₹50,000 जबकि द्वितीय वर्ष से लेकर अंतिम वर्ष तक ₹45000 निर्धारित है, जबकि आर्य कन्या कॉलेज में ₹53,000 फीस लिया जाना पूर्णतः अनुचित और छात्रहित के प्रतिकूल है।

आर्य कन्या पीजी कॉलेज में BALLB (Hons.) कोर्स की अनैतिक ₹53,000 फीस के विरोध में अभाविप ने सौंपा ज्ञापन।

 

महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा ‘सूरज’ ने कहा कि “एक ही विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में कोर्स समान होने के बावजूद अलग-अलग फीस वसूलना न्यायसंगत नहीं है। छात्राओं के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए कॉलेज प्रशासन को तुरंत फीस घटाकर ₹45,000 करना चाहिए।”

अभाविप का स्पष्ट मत है कि शिक्षण संस्थान लाभ कमाने का माध्यम नहीं बल्कि शिक्षा सेवा का केंद्र होने चाहिए। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि कॉलेज प्रशासन द्वारा शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो विद्यार्थी परिषद छात्रहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी।

इस मौके पर अमन, विदित, राहुल, अभिषेक एवं अंबुज सहित विद्यार्थी परिषद के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai