राम वन गमन पथ श्रृंगवेरपुरधाम के पास से धाम को सड़क न देने पर अधिवक्ताओं ने सौंपा एडीएम को ज्ञापन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। राम वन गमन पथ श्रृंगवेरपुरधाम के पास से धाम को सड़क न देने पर अधिवक्ताओं ने सौंपा एडीएम को ज्ञापन। अयोध्या से चित्रकूट धाम के लिए निकला राम वन गमन पथ श्रृंगवेरपुर धाम के लिए रास्ता निर्माण इकाई 2 किलोमीटर दूर से दे रही है जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही अधिवक्ताओं में खाता को फूट पड़ा है।

अधिवक्ता और समाजसेवी सियाराम सरोज की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल एडीएम सिटी से मिलकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौपा और चेतावनी दी की यदि धाम के पास से रास्ता नहीं दिया गया तो लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ता और उपाध्यक्ष राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सियाराम सरोज ने कहा कि रामवन गमन पथ का निर्माण ग्राम अवतारपुर से श्रृंगवेरपुर धाम से होकर चित्रकूट को जोड़ा जा रहा है  राम वन गमन पथ  से श्रृंगवेरपुर धाम उतरने के लिए एवं चढ़ने का कोई समुचित लिंक मार्ग अब तक नहीं दिया गया। दिया भी गया तो 2 किलोमीटर दूर मटियार गांव के पास से दिया जा रहा है जिससे लोग भटक जाएंगे उनका सुझाव था कि यदुवंशी इंटर कॉलेज के पास उतरने एवं चढ़ने के लिए बनाया जाए जिससे लोग आसानी से श्रृंगवेरपुरधाम आ और जा सके यदि दूर रास्ता बनाया जाएगा तो उसका कोई मतलब नहीं निकलेगा।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि श्रृंगवेरपुर धाम के पास से रास्ता नहीं दिया गया तो एक सप्ताह के बाद जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में अधिवक्ता बलराम सिंह, सुरेंद्र सरोज, राम सजीवन, कृष्ण प्रसाद यादव, विनोद कुमार ओझा, वरिष्ठ अधिवक्ता एके द्विवेदी, संतोष मिश्रा, मोहम्मद अतीक अहमद, कुमारी मनीषा एडवोकेट सहित  दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai