Prayagraj में तेजवृष्टि के बाद जलनिकासी तेज, मंडलायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर शीघ्र जलनिकासी के दिए निर्देश।

Prayagraj में तेजवृष्टि के बाद जलनिकासी तेज, मंडलायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर शीघ्र जलनिकासी के दिए निर्देश।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। Prayagraj में तेजवृष्टि के बाद जलनिकासी तेज, मंडलायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर शीघ्र जलनिकासी के दिए निर्देश। जनपद प्रयागराज में तेजवृष्टि के कारण विभिन्न क्षेत्रों में हुए जलभराव के निदान हेतु मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने नगर आयुक्त साई तेजा एवं संबंधित अधिकारियों के साथ जॉर्ज टाउन, टैगोर टाउन, संगम पेट्रोल पंप एवं आसपास के अन्य प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने जलनिकासी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अतिरिक्त पंप लगाकर जलनिकासी में और तेजी लाने के निर्देश दिए। वर्तमान में जनपद में 43 पंपों, जिनकी कुल पंपिंग क्षमता 132.50 एमएलडी है, के माध्यम से जलनिकासी का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है। संगम पेट्रोल पंप क्षेत्र में 6 पंप लगाए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता 20 एमएलडी है।

जहां पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है, वहां जल निगम को पानी के टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंडलायुक्त ने आवश्यकतानुसार संसाधन तत्काल उपलब्ध कराते हुए जलभराव की स्थिति को शीघ्र सामान्य करने तथा जनपदवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai