जिलाधिकारी Prayagraj की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में डी, 15वां एवं 5वां वित्त में बी श्रेणी, पोषण अभियान में बी श्रेणी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सी श्रेणी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं एवं कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा रैकिंग ए श्रेणी में लाये जाने के दिए निर्देश गौशालाओं में जल-जमाव न होने पाये तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ ही सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाते हुए कार्य को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश प्रयागराज 19 अगस्त। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में डी श्रेणी, 15वां वित्त व 5वां वित्त में बी श्रेणी, पोषण अभियान में बी श्रेणी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सी श्रेणी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बारिश की वजह से जिन लोगो का कच्चा घर गिर गया है, उनके सर्वे कर जो लोग पात्रता की श्रेणी में आते हो, उनको आवास दिए जाने के लिए कहा है। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में जल-जमाव व गंदगी की साफ-सफाई कराने तथा मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को गौशालाओं में जल-जमाव न होने देने तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ ही सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए रैकिंग में और अधिक सुधार लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को आंकड़ों की फीडिंग का कार्य समय से कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को सम्बंधित कार्यों में तेजी लाये जाने तथा अवमुक्त धनराशि को व्यय करते हुए उसके सापेक्ष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी कार्य समयसीमा के उपरांत लम्बित पाया जायेगा, तो सम्बंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को रिसोर्स बढ़ाते हुए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि कार्य में अनावश्यक देरी होने पर सम्बंधित की जिम्मेदारी तय की जायेगी। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभाग की सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा करें तथा जिन कार्यों में उनके स्तर से कार्यवाही अपेक्षित है, उनकी समीक्षा कराये जाने के निर्देश दिए है। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थिंयों को लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माणकार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं होगी। कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए बी व सी रैकिंग होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कोई भी कार्य समय सीमा के पश्चात लम्बित न रहे, के निर्देश दिए है। उन्होंने जो कार्य समय सीमा के अन्तर्गत है, उन्हें गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण किए जाने तथा जिन परियोजनाओं में उचित कारणों से कार्य पूर्ण होने की समयसीमा को बढ़ाये जाने की आवश्यकता है, उनकी समयसीमा को बढ़ाये जाने हेतु सक्षम स्तर पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जो भी परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी है या आंशिकरूप से अपूर्ण है, उन्हें शीघ्रता से पूर्ण कराते हुए हैण्डओवर की कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर बी, सी व डी रैकिंग वाले विभागों की प्रतिदिन मानीटरिंग कराने के लिए कहा है। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागों के निम्न श्रेणी का प्रदर्शन करने वाली योजनाओं में उनके निम्न श्रेणी होने के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और सभी को चेतावनी देते हुए श्रेणी में सुधार लाने और अगले माह उन्हें ए श्रेणी में लाये जाने के निर्देश दिए है, कहा कि अन्यथा सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने फीडिंग के कार्य में ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 ए0के0 तिवारी, जिला विकास अधिकारी श्री जी0पी0 कुशवाहा, परियोजना निदेशक श्री भूपेन्द्र कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री संतोष कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी श्री रवि शंकर द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश सिंह सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज।  जिलाधिकारी Prayagraj की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में डी श्रेणी, 15वां वित्त व 5वां वित्त में बी श्रेणी, पोषण अभियान में बी श्रेणी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सी श्रेणी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बारिश की वजह से जिन लोगो का कच्चा घर गिर गया है, उनके सर्वे कर जो लोग पात्रता की श्रेणी में आते हो, उनको आवास दिए जाने के लिए कहा है।

उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में जल-जमाव व गंदगी की साफ-सफाई कराने तथा मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को गौशालाओं में जल-जमाव न होने देने तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ ही सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए रैकिंग में और अधिक सुधार लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को आंकड़ों की फीडिंग का कार्य समय से कराये जाने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को सम्बंधित कार्यों में तेजी लाये जाने तथा अवमुक्त धनराशि को व्यय करते हुए उसके सापेक्ष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी कार्य समयसीमा के उपरांत लम्बित पाया जायेगा, तो सम्बंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को रिसोर्स बढ़ाते हुए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि कार्य में अनावश्यक देरी होने पर सम्बंधित की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभाग की सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा करें तथा जिन कार्यों में उनके स्तर से कार्यवाही अपेक्षित है, उनकी समीक्षा कराये जाने के निर्देश दिए है। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थिंयों को लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माणकार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं होगी। कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए बी व सी रैकिंग होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कोई भी कार्य समय सीमा के पश्चात लम्बित न रहे, के निर्देश दिए है। उन्होंने जो कार्य समय सीमा के अन्तर्गत है, उन्हें गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण किए जाने तथा जिन परियोजनाओं में उचित कारणों से कार्य पूर्ण होने की समयसीमा को बढ़ाये जाने की आवश्यकता है, उनकी समयसीमा को बढ़ाये जाने हेतु सक्षम स्तर पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जो भी परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी है या आंशिकरूप से अपूर्ण है, उन्हें शीघ्रता से पूर्ण कराते हुए हैण्डओवर की कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर बी, सी व डी रैकिंग वाले विभागों की प्रतिदिन मानीटरिंग कराने के लिए कहा है। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागों के निम्न श्रेणी का प्रदर्शन करने वाली योजनाओं में उनके निम्न श्रेणी होने के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और सभी को चेतावनी देते हुए श्रेणी में सुधार लाने और अगले माह उन्हें ए श्रेणी में लाये जाने के निर्देश दिए है, कहा कि अन्यथा सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने फीडिंग के कार्य में ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 ए0के0 तिवारी, जिला विकास अधिकारी जी0पी0 कुशवाहा, परियोजना निदेशक भूपेन्द्र कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतोष कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai