ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सिकंदराबाद नगर में निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट

बुलंदशहर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत की सेना को समर्पित बुलंदशहर के सिकंदराबाद में शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सत्येंद्र सिसोदिया रहे। शौर्य यात्रा सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमे सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित, काकोड नगरपालिका अध्यक्ष मोहित सिंघल, उपाध्यक्ष दीपक दूल्हेरा, कार्यक्रम सह सयोजक सोनू शर्मा,
जिला कार्यकारिणी सदस्य सचिन शर्मा, जिला मंत्री अरविंद दीक्षित, सभासद प्रदीप वर्मा, बनती, रिक्की सरदारजी, गुरुद्वारा प्रबंधक के लोग, रामलीला कमेटी के लोग भारत विकाश परिषद के सदस्य, प्रमुख मनीष भाटी, उषा वंसल सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

शौर्य तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के वीर सैनिकों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित रही। तिरंगा शौर्य यात्रा नगर स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर से शुरू होकर नगर में होते हुए दनकौर तिराहे पर शौर्य तिरंगा यात्रा का समापन किया गया, जिसमें चारों ओर तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा था।

शौर्य तिरंगा यात्रा में शहर का प्रत्येक नागरिक अपने वीर सैनिकों को सम्मान देता दिखाई दे रहा था। शहर के सम्मानित व्यापारियों ने अपनी दुकानों से निकलकर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिवादन किया।

वही विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य क्षमता और संकल्प को एक बार फिर सिद्ध कर दिया है। यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर सैनिकों के सम्मान और देश की एकता का प्रतीक है। इस यात्रा में हजारों की संख्या में आम जनमानस, पूर्व सैनिक, समाजसेवी संगठन, व्यापारी वर्ग, एनसीसी कैडेट्स, एवं युवा वर्ग ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai