त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। अग्रवाल महिला मंडल, प्रयागराज के तत्वावधान में आज सेवा कार्य के रूप में फल एवं बिस्किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल की अध्यक्ष मोना अग्रवाल एवं महामंत्री सलोनी अग्रवाल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम प्रयागराज स्थित काल्विन अस्पताल में सम्पन्न हुआ।
यह आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी जी’ के पुनर्जन्म दिवस की खुशी में उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना के साथ किया गया। मरीजों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में काल्विन अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एस. के. चौधरी का सहयोग सराहनीय रहा।

अध्यक्ष मोना अग्रवाल ने कहा कि “सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। हम सभी का प्रयास है कि समाज में जरूरतमंदों की मदद कर सकें।” महामंत्री सलोनी अग्रवाल ने कहा कि “अग्रवाल महिला मंडल हमेशा समाजसेवा के कार्यों में अग्रसर रहा है और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।”
मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने कहा कि “समाज सेवा के इस कार्य में हर व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है, ताकि हम एक संवेदनशील और सहयोगी समाज का निर्माण कर सकें।”
इस अवसर पर अंजना अग्रवाल, माया अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, श्वेता पोद्दार, मनीष गोयल, अनूप अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, अमिता (राजरूपपुर), राधा गार्गी, प्रियंका, निधि, मोनिका, प्रिया, पूनम (चक), पूनम (जीरो रोड), अमिता (बहादुरगंज), निधि, नीलिमा, दीप्ति सहित समाज एवं युवा मंडल के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम समाजसेवा की भावना और मानवीय संवेदनाओं की प्रेरणादायक मिसाल बना।










