“AI वॉइस स्कैम” नया खतरा! आपकी ही आवाज़ बनाकर ठग रहे हैं सायबर ठग।

"AI वॉइस स्कैम" नया खतरा! आपकी ही आवाज़ बनाकर ठग रहे हैं सायबर ठग।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट 

भोपाल, मध्य प्रदेश। “AI वॉइस स्कैम” नया खतरा! आपकी ही आवाज़ बनाकर ठग रहे हैं सायबर ठग। टेक्नोलॉजी जितनी तेज़ी से बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से ऑनलाइन ठगी के तरीके भी बदल रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में जिस चीज़ ने सबसे ज्यादा लोगों को डराया है, वो है AI वॉइस स्कैम जहाँ आपकी ही आवाज़ को कॉपी करके ठग लोग आपके परिवार या दोस्तों से पैसे मांग लेते हैं। AI अब इतना स्मार्ट हो चुका है कि सिर्फ 5–10 सेकंड की आपकी रिकॉर्ड की गई आवाज़ से बिल्कुल असली जैसी आवाज़ तैयार कर सकता है। ठग अक्सर किसी रिश्तेदार या दोस्त को फोन करके कहते हैं “मैं मुसीबत में हूँ जल्दी पैसे भेजो।” आवाज़ आपकी होती है, घबराहट असली जैसी होती है और कई लोग बिना सोचे समझे पैसे भेज देते हैं।

सबसे खतरनाक बात यह है कि ये स्कैम किसी खास उम्र या वर्ग तक सीमित नहीं। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई रील, स्टोरी, वॉइस नोट या यूट्यूब वीडियो से भी आपकी आवाज़ उठाई जा सकती है। इसका बचाव सिर्फ एक चीज़ है वेरिफिकेशन। अगर ऐसा कोई कॉल आए, तो तुरंत वीडियो कॉल करें, ओटीपी पूछें या कोई कोड वर्ड सेट रखें। AI जितना मददगार है, उतना खतरनाक भी बन चुका है इसलिए स्मार्टफोन यूज़ करते समय “स्मार्ट” रहना अब ज़रूरी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai