ATSरिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल के डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने बरखेड़ी, भोपाल के विद्यालय में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं अन्य मौसमी संक्रमणों की रोकथाम पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय समुदाय को मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने, पूर्ण आस्तीन के कपड़े पहनने, मच्छरदानी एवं रिपेलेंट के उपयोग तथा बुखार होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई। विशेषज्ञों ने स्वयं दवा लेने से बचने, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, जलभराव रोकने तथा सामुदायिक सहभागिता को मच्छरजनित रोगों की रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक चर्चा एवं प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मौसमी रोगों से बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई।









