अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रयाग महानगर का महाविद्यालय अभ्यास वर्ग संपन्न, छात्र-छात्राओं को मिला प्रशिक्षण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, प्रयाग महानगर का एक दिवसीय महाविद्यालय अभ्यास वर्ग रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज में संपन्न हुआ। जिसमें विद्यार्थियों के हितों के लिए संघर्ष, संगठन के विस्तार व अभाविप की कार्य पद्धति एवं सैद्धांतिक भूमिका पर चर्चा की गई। रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज में आयोजित एबीवीपी का एक दिवसीय महाविद्यालय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, महानगर उपाध्यक्ष डॉ० प्रेम प्रकाश एवम् महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा सूरज द्वारा मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद एवम् देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा सूरज ने कहा कि यह वर्ग करने वाले कार्यकर्ता अपने परिसरों में अभाविप का कार्य प्रभावी ढंग से बढाएंगे।

अभ्यास वर्ग में कार्य पद्धति, संपर्क संवाद, प्रवास, सदस्यता, सक्षम इकाई एवं परिसर कार्य जैसे विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए अभाविप के प्रतीक मिश्रा सूरज (महानगर मंत्री) ने अभाविप के प्रस्ताविकी के बारे में बताया। दूसरे सत्र में अर्चित सोनी (महानगर संगठन मंत्री) ने कार्यपद्धति पर विचार रखें एवं तीसरे सत्र में नर नारायण सिंह (प्रांत सह संयोजक, खेलो भारत) एवम् ज्ञान प्रकाश (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य) ने अभाविप के आयाम, कार्य एवं गतिविधि के बारे में बताया। चौथे सत्र में यशवंत प्रताप सिंह (विभाग संयोजक) एवम् शांतनु मिश्रा (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य) ने अभाविप के इकाई, परिसर कार्य एवं सदस्यता विषय पर अपने विचार रखें। अंत में कुछ महत्वपूर्ण विषयों को लेकर अनौपचारिक सत्र चलाए गए, जिसमें प्रेस विज्ञप्ति लेखन आयुष विश्वकर्मा (मीडिया संयोजक), ज्ञापन लेखन डॉ० मनीष श्रीवास्तव, डॉ० अनुराग मिश्रा एवम् अभिनव पाण्डेय (महानगर सह मंत्री) , नुक्कड़ नाटक डॉ० प्रेम प्रकाश (महानगर उपाध्यक्ष) एवं ज्ञान प्रकाश , आंदोलन डॉ० आभा त्रिपाठी (महानगर उपाध्यक्ष) द्वारा लिया गया। अभ्यास वर्ग का समापन डॉ० मनीष श्रीवास्तव (महानगर अध्यक्ष), प्रतीक मिश्रा सूरज (महानगर मंत्री) एवम् श्री अर्चित सोनी जी (महानगर संगठन मंत्री) द्वारा किया गया। मंच संचालन आस्था सिंह द्वारा किया गया।

इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के अभिनव पाण्डेय, अमन शुक्ला, सौरभ पाण्डेय, शिवांक द्विवेदी, अभिषेक सिंह, शांतनु मिश्रा, आदित्य, विनायक, यशराज एवं छात्रा बहनों में सृष्टि भटनागर, भाग्यश्री श्रीवास्तव, श्रेया शर्मा, आर्या राजपूत सहित विद्यार्थी परिषद के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai