सपा महानगर अध्यक्ष के आवास पर अखिलेश यादव ने परिजनों से की मुलाकात।

सपा महानगर अध्यक्ष के आवास पर अखिलेश यादव ने परिजनों से की मुलाकात।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। सपा महानगर अध्यक्ष के आवास पर अखिलेश यादव ने परिजनों से की मुलाकात। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन के आवास पर परिजनों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे।महानगर अध्यक्ष व एडवोकेट सैय्यद अब्बास हुसैन ने अखिलेश यादव का करैली बाजूपूर स्थित आवास पर इक्कीस किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इफ़्तिख़ार हुसैन की पत्नी बेटी बेटा बहू व अन्य लोगों से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव पार्टी नेताओं से भी मिले।

उनहों ने करैली छेत्र की सड़कों की बदहाली पर भी कटाक्ष किया।कहा करैली आने में आया तो मैं चार पहिया से लेकिन एहसास ऊंट की सवारी का हो रहा था।वह पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद व घायल के पूर्व विधायक स्व आसिफ जाफरी के आवास पर भी गए। महानगर मीडिया प्रभारी सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने बताया की श्री अखिलेश यादव को स्वागत को करैली में कई जगहों पर युवा नेताओं ने काफिला रोक कर उनका स्वागत किया महानगर अध्यक्ष के आवास पर वह बीस मिनट रहे और सभी का हाथ हिला कर अभिवादन भी किया।

अखिलेश यादव से मुलाकात करने वाले प्रमुख लोगों में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, रवीन्द्र यादव रवि, पूर्व नगर अध्यक्ष अब्दुल सलमान, मशहद अली खां, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, मोहम्मद इसराइल, मोईन हबीबी, मोहम्मद अज़हर, शकील अहमद, दान बहादुर सिंह मधुर, प्यूश पटेल, मोहम्मद हसीब सऊद अहमद, सैय्यद मोहम्मद हामिद, देवी लाल यादव, जय भारत प्रताप, रामदेव निडर, ओम प्रकाश पाल, डॉ जमील अहमद, अब्दुल्ला तेहामी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने मुलाकात की।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai