लखीसराय,बिहार। छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक दिवस पर पर्यावरण भारती ने किया पौधारोपण। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी संजीत कुमार यादव ने किया। सहयोग सचिन कुमार तथा गोपाल कुमार का मिला। पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि हिन्दी तिथि के अनुसार ” ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी ” को छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था। जो अंग्रेजी तारीख के अनुसार 27 जून 2026 को पड़ता है। ऐसे सुअवसर पर पौधारोपण स्मरणीय कार्य है।
पर्यावरण भारती ग्लोबल वार्मिंग से मानव जीवन कल्याण हेतु 2008 से लगातार वृक्षारोपण अभियान महापुरुषों के जन्म दिन, पुण्य स्मृति, मांगलिक कार्यक्रम पर चला रहा है। ” संसार में प्रति व्यक्ति 422 पेड़ अनिवार्य है”। भारत में मानव जनसंख्या के अत्यधिक वृद्घि के कारण केवल 28 पेड़ प्रति व्यक्ति बचा है। धरती पर 33 % जंगल अनिवार्य है। परन्तु 15 % ही बचा है। पर्यावरण संरक्षण हेतु जन जागरण आवश्यक है। संसार में सबसे अधिक प्रति व्यक्ति पेड़ कनाडा में 10,163, ग्रीनलैंड में 4,964, आस्ट्रेलिया में 3,266, अमेरिका में 699 और चीन में 130 है। परिणामस्वरूप प्राकृतिक ऑक्सीजन की कमी के साथ साथ प्राकृतिक आपदाओं से संसार के मानव परेशान हैं। बेनेजुएला में लगातार 2 बार भूकंप आने से एक लाख से अधिक मानव की मौत हुई है। कैंसर जैसी असाध्य रोगों से मानव को लड़ना पड़ता है। इससे बचने के लिए एक ही उपाय है–” प्रत्येक मानव अपने घरों के आसपास कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगायें “।पौधारोपण के लिए रसदार फल आम खायें। गुठली को धरती में लगा दें। वर्षा होने पर पौधे उग आयेंगे। जामून फल खाकर बीज को धरती में लगायें। बीजारोपण से वृक्षारोपण अभियान भारत में चल रहा है। आप सभी अपने बच्चों के भविष्य हेतु अभियान में शामिल होकर पर्यावरण संतुलित करें।
इंजीनियर सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 में महाराष्ट्र के शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। उनकी माता जीजाबाई और पिता शाहजी भोंसले थे। माता जीजाबाई शिवाजी को बचपन से ही महापुरूषों की कहानियाँ सुनाती थीं। अतः किशोरवय में ही शिवाजी ने कई किलों पर अधिकार कर लिए। मुगल सेना से लड़ने हेतु शक्तिशाली तथा अनुशासित सेना संगठित किये। गुरिल्ला युद्ध के प्रणेता शिवाजी थे। 1659 में बीजापुर के क्रूर सेनापति अफजल खाँ को मार डाले। 1666 में मुगल बादशाह औरंगजेब ने शिवाजी को छलपूर्वक आगरा में नजरबंद किये। परन्तु चतुराई से शिवाजी भाग निकले।
1674 में रायगढ़ दुर्ग में ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष के त्रयोदशी को शिवाजी का राज्याभिषेक हुआ और छत्रपति का उपाधि मिला। इसके बाद उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जाना जाता है। उनका देहावसान 3 अप्रैल 1680 को रायगढ़ दुर्ग में हुआ। वे एक साहसी योद्धा, कुशल रणनीतिकार, न्यायप्रिय तथा स्वराज्य के प्रेरणास्रोत के लिए याद किये जाते हैं। उनका जीवन जन कल्याण के लिए समर्पित था। अतः ऐसे महापुरुष के स्मरण में पौधारोपण महत्वपूर्ण कार्य है।
पर्यावरण भारती के पौधारोपण कार्यक्रम में ई सुनील कुमार सिन्हा, सचिन कुमार, गोपाल कुमार, अभिषेक कुमार, अरविंद, गुलशन, संजीत कुमार यादव, राम बिलास शाण्डिल्य इत्यादि ने भाग लिए।










