धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय के अलीनगर में आज झमाझम बारिश हुई। लगभग ढाई से तीन घंटे तक रुक-रुक कर हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई।
पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया था। बारिश के बाद मौसम में ठंडक आ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर और अधिक बारिश होती है तो मौसम और भी सुहावना हो जाएगा।
बारिश का मौसम देख कर कई लोग घरों से बाहर निकले और बारिश का आनंद लेते नजर आए। बादलों की गर्जना के बीच हुई इस बारिश ने न केवल तापमान को कम किया, बल्कि वातावरण को भी सुहावना बना दिया है।










