मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन जिला अध्यक्ष विष्णु रस्तोगी ने शंकरपुर जाकर सर्राफा व्यापारियों से की मुलाकात। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु रस्तोगी जागरूकता अभियान के तहत आज शंकरपुर के सर्राफा व्यापारियों से मुलाकात की और अपनी संस्था के बारे में उन्हें अवगत कराया।
संस्था सर्राफा व्यापारियों के साथ हमेशा तत्पर खड़ी रहेगी हर व्यापारी को संस्था के नियमों के बारे में भी बताया गया और 21 दिसंबर 2025 दिन रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा के नेतृत्व में अधिवेशन होने जा रहा है। उसके लिए भी विष्णु रस्तोगी ने सभी सर्राफादुकानदारों को आमंत्रित किया जिला अध्यक्ष विष्णु रस्तोगी के साथ कोषाध्यक्ष विशाल रस्तोगी संगठन मंत्री रूप प्रस्तोगी मंडल प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा साथ रहे।










