अखिल भारतीय बाघ गणना की हुई राज्य स्तरीय कार्यशाला वन्य-प्राणी प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।

अखिल भारतीय बाघ गणना की हुई राज्य स्तरीय कार्यशाला वन्य-प्राणी प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट

भोपाल, मध्य प्रदेश। अखिल भारतीय बाघ गणना की हुई राज्य स्तरीय कार्यशाला वन्य-प्राणी प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम में 15-16 अक्टूबर को अखिल भारतीय बाघ गणना-2026 की राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वन अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये मास्टर ट्रेनर वन रक्षकों द्वारा प्रभावी तरीके से टाइगर एस्टीमेशन की वैज्ञानिक कार्य-प्रणालियों, MSTrIPES ऐप आधारित डिजिटल मॉनीटरिंग, कैमरा ट्रेपिंग, ऑक्यूपेंसी सर्वे और फील्ड अभ्यास पर प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में तकनीकी पद्धति और अनुभव को साझा कर अखिल भारतीय बाघ गणना-2026 की तैयारियों की समीक्षा की गयी जिससे आगामी गणना में बेहतर डाटा संग्रहण के साथ वन्य-प्राणी प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। कार्यशाला में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के 13 फ्रन्टलाइन स्टॉफ को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिये क्षेत्र संचालक पदक से सम्मानित भी किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai