अधिवक्ताओं के साथ हर वक्त कदम मिलाकर चलूंगा- अमित कुमार सिंह।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित अमित कुमार सिंह सोनू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अशिवक्ता हित के लिए मैं पहले भी लड़ता आया हूँ अब तो अधिवक्ता भाइयो ने मुझे उपाध्यक्ष पद पर चुनकर और मजबूत किया है।

वही अमित कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं के समस्या के सवाल पर कहा कि जो दूसरों के समश्या का समाधान करते हो उनको कोई समस्या नही ओ अपनी समश्या खुद ही सुलझा लेते है। अमित कुमार सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट का एक शिकायती पोर्टल अपने अध्यक्ष महोदय से बात करके लांच करवाएंगे जिससे किसी भी समस्या को पोर्टल पर डाला जय और उसका समय से निस्तारण भी किया जाएगा।

बार और बैंच के सामंजस्य के सवाल पर कहा कि दोनों एक दूसरे के पूरक है साथ मिलकर काम करते है थोड़ा समय लगता है सामंजस्य बैठाने में।

वही अमित कुमार सिंह सोनू ने अपने जीत का श्रेय सभी अधिवक्ता साथियों को दिया और कहा कि हर अधिवक्ता भाई के साथ कदम से कदम मिलाकर चलूंगा और अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई अगर लड़नी पड़ी तो अमित कुमार सिंह हर वक्त खड़ा मिलेंगे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai