संतोष कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
भदोही। भाजपा संगठन एवं संघ के लिए नासुर बन कर खत्म करने का काम कर देंगे- आनन्द कुमार शुक्ल। आनन्द कुमार शुक्ल राष्ट्रीय संयोजक पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने कहा कि भारतीय राजनीति एवं उत्तर प्रदेश के महानगरीय वाराणसी में जिस प्राकर से अवैध कफ सिरफ का कारोबार होना स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत मेडिकल अधिकारी, मेडिकल इंस्पेक्टर के साथ-साथ अनेक लोग जो संघ एवं भाजपा में अपना दो नंबर का काम करने हेतु किसी न किसी लोकल नेताओं को लालच देकर भाजपा में शामिल होकर भाजपा का नाम बदनाम करने एवं अपने आपको बहुत बड़ा संगठन प्रिय बनकर दिखाने का जो खेल खेला जा रहा है। वह लोग भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं को खत्म करने के साथ-साथ भाजपा की स्थिति को बहुत ही कमजोर करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।
मैं भाजपा के काशी क्षेत्र अध्यक्ष दलीप पटेल एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं वाराणसी संसदीय क्षेत्र से सांसद व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री को इस अवैध कफ सिरफ प्रकरण से जुड़े सभी लोगों को जल्द से जल्द कानूनी कार्यवाही करके उन सभी जिम्मेदार व्यक्ति एवं सफेद पोस उन नेताओं को जो माननीय बनकर पूर्वांचल की जनता के स्वास्थ्य सेवा व सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे सभी लोगों को चिन्हित करके भाजपा व संगठन से दूर कर देना आवश्यक है। अन्यथा भाजपा संगठन एवं संघ के लिए नासुर बन कर खत्म करने का काम कर देंगे।










