डीडीयू स्टेशन पर 35 लाख कैश के साथ व्यक्ति पकड़ा।

डीडीयू स्टेशन पर 35 लाख कैश के साथ व्यक्ति पकड़ा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शरीर में छिपाकर ले जा रहा था, आयकर विभाग को सौंपा

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट 

चंदौली। डीडीयू स्टेशन पर 35 लाख कैश के साथ व्यक्ति पकड़ा। डीडीयू जंक्शन पर संयुक्त चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 35 लाख 33 हजार 760 रुपये नकद के साथ पकड़ा गया है। यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी, सीआईबी और सीपीडीएस की संयुक्त टीम ने की। व्यक्ति शरीर में छिपाकर यह नकदी ले जा रहा था।

यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। डीडीयू जंक्शन के मेन फुट ओवरब्रिज पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को तेज कदमों से चलते हुए देखा गया, जिसके शरीर के अंदर कुछ भारी वस्तु छिपी थी। पूछताछ में उसने अपना नाम रत्नेश कुमार वर्मा (उम्र करीब 32 वर्ष), पुत्र श्री स्वामीदयाल वर्मा, निवासी रामनगर गंगासियारी, थाना मऊ आइमा, जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) बताया। रत्नेश ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह प्रयागराज से वाराणसी नकदी ले जा रहा था। हालांकि, वह कैश के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही मौके पर कोई वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर पाया।

इसके बाद उसे रेल सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू लाया गया और आयकर विभाग, वाराणसी को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर 3 दिसंबर 2025 को आयकर निरीक्षक रंजीत कुमार अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी उपस्थिति में नकदी की गिनती की गई। गिनती के दौरान 500 रुपये के 7,055 नोट, 200 रुपये के 31 नोट और 20 रुपये के 3 नोट पाए गए। इस प्रकार कुल 35,33,760 रुपये की नकदी बरामद हुई।

बरामद नकदी को आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। आयकर विभाग द्वारा रत्नेश कुमार वर्मा से आगे की पूछताछ और कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai