सपा प्रमुख अखिलेशयादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर आक्रोशित सपा जनों ने सुभाष चौराहे पर दिया धरना।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अखिलेश यादव सहित विपक्षी नेताओं की रिहाई की मांग. सपाई घंटो तक बैठे धरने पर करते रहे नारे बाजी

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। सपा प्रमुख अखिलेशयादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर आक्रोशित सपा जनों ने सुभाष चौराहे पर दिया धरना। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर आक्रोशित सपा नेता, पदाधिकारियों एवं भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आज शाम सुभाष चौराहे पर धरना देकर नेताओंकी रिहाई की मांग की।

इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक श्रीमती विजमा यादव, संदीप पटेल, गीता शास्त्री, अमर नाथ मौर्य, संदीप यादव, रविन्द्र यादव,अभिषेक यादव, निधि यादव, अजीत यादव, तारिक सईद अज्जू,जीत राज हेला, डॉ राजेश, नाटे चौधरी, अनुराधा अम्बेडकर, रेहान अहमद, यथाश केसरवानी, सऊद आदि सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai