गुप्त नवरात्रि की सप्तमी पर मां कल्याणी का किया गया भव्य श्रृंगार एवं शतचंडी पाठ एवं ललिता सहस्त्रार्जन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। गुप्त नवरात्रि की सप्तमी पर मां कल्याणी का किया गया भव्य श्रृंगार एवं शतचंडी पाठ एवं ललिता सहस्त्रार्जन। गुप्त नवरात्रि के सप्तमी दिवस पर महाशक्ति पीठ मां कल्याणी देवी के धाम अतरसुइया में प्रातः 5:30 बजे पंडित श्याम जी पाठक के द्वारा विधि विधान पूर्वक माता कल्याणी की मंगला आरती की गई और शाम 4:00 से शतचंडी पाठ एवं ललिता सहस्त्रार्जन विधि विधान के साथ किया गया। शाम 6: 00 बजे  से लेकर रात्रि 11:00 तक माता कल्याणी का श्रृगार किया गया और रात्रि 11:00 बजे तक हजारों भक्तों ने मां कल्याणी का श्रृगार दर्शन प्राप्त किया।

आचार्य पंडित सुशील कुमार पाठक ने मां कल्याणी की शयन आरती की और उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को अष्टमी दिवस पर मां कल्याणी का अति सुन्दर विशेष श्रृंगार एवं महाआरती और भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा और वैदिक शास्त्रों के द्वारा मंदिर प्रांगण में चल रही शतचंडी पाठ एवं हवन 23 जुलाई तक  किया जाएगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai