संवैधानिक मूल्यों, आदर्शो का भाजपा सरकार में हो रही अवहेलना-अरविन्द गिरि।

संवैधानिक मूल्यों, आदर्शो का भाजपा सरकार में हो रही अवहेलना-अरविन्द गिरि।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्नातक -शिक्षक चुनाव की तैयारियों पर कार्यकर्ताओ की बैठक को सम्बोधित करते हुए बोले युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि, कहा भाजपा सरकार में अघोषित आपात काल

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। भाजपा सरकार में संवैधानिक मूल्यों, आदर्शो की लगातार अवहेलना हो रही है।सत्ता के नशे में चूर बड़े और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग अहंकारी और अलगाववादी भाषा का प्रयोग आये दिन करते रहते हैं जिसका परिणाम समाज को माब लीचिंग, अराजकता, अत्याचार के रूप में भोगना पड़ रहा है।सरकारकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों के उपर हमले हो रहे हैं, नाजायज परेशान किया जा रहा है। बुलडोजर चलाये जा रहे हैं। जबकि समाजवादी पार्टी डॉ लोहिया एवं डॉ आंबेडकर, गाँधी ज़ी की विचारधारा से देश में आपसी भाई चारा, प्रेम, सद्भाव के साथ विकास के कीर्तिमान गढ़ना चाहती है।

उक्त बातें समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि ने आज सपा कार्यालय में स्नातक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्त्ता बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का सपना आगामी 2027में सामाजिक न्याय और आम आदमी की सहभागिता की सरकार बनाने का है जबकि भाजपा का मंसूबा लोकतंत्र और संविधान को हासिये पर लाने का है। युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि ने स्नातक चुनाव में पार्टी की जीत के लिये अधिक से अधिक मतदाता बनाये जाने पर युवाओं को प्रोत्साहित किया।

बैठक को एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने सम्बोधित करते हुए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का सहयोग लेने और मतदाता फार्म भरवाने पर जोर दिया।

बैठक में अन्य लोंगो में युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव, जिलाध्यक्ष गंगापार मुलायम यादव, नितेश तिवारी, अरुण यादव, हिमांशु सिंह, पवन यादव, कमला यादव, राजू पासी, वजीर खां,महबूब उस्मानी, नाटे चौधरी, रामसुमेर पाल, रविन्द्र यादव,अजीत यादव, सोनू सोनकर,आरती पाल, आशीष पाल, आसुतोष, कलेक्टर पाल, आदि सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai