ब्यूरो चीफ एस.के. सिंह की रिपोर्ट
बलिया। असशुद्दीन ओवैसी का सपना हो सकता है पूरा, अगर योग्यता हो तो हिजाब वाली महिला भी बन सकती है देश की राष्ट्रपति बलिया में बोले यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह। बलिया कलेक्ट्रेट परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने ओवैसी के हिजाब वाली बयान पर कहा कि हिजाब पहनने वाली महिला में योग्यता हो तो वह भी बन सकती है देश की राष्ट्रपति।

बलिया के कलक्ट्रेट में कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने असशुद्दीन ओवैसी के सपने में हिजाब वाली महिला को देश का प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर कहा महिला हो वह कौन महिला हो इसमे किसी को नही बांटना चाहिए आज महिला देश की राष्ट्रपति है वह ऐसी महिला है जो सम्मान परिवार से उठकर देश की प्रथम महिला होने का गौरव प्राप्त किया है। आज दूसरी महिला देश की अर्थव्यस्था को संभाल रही है तो आज महिलाओ का सम्मान बीजेपी और मोदी जी की सरकार में हो रहा है और हर महिला का सम्मान है और अगर हिजाब वाली महिला में भी योग्यता होगीं तो वह भी देश की प्रथम महिला बनने का गौरव प्राप्त कर लेगी।










