एएसपी राजेश सिंह और सीओ शिवांक सिंह ने मयफोर्स किया पैदल गस्त।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सड़क पर अतिक्रमण न करें दुकानदार… अपर पुलिस अधीक्षक

कौशांबी। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत एवं जनपद में शांति व सुरक्षाशिवांक व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह द्वारा थाना मंझनपुर पुलिस बल के साथ कस्बा मंझनपुर के मुख्य मार्गो, बाजारों, मिश्रित आबादी एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गयी तथा आमजनमानस एवं दुकानदारों से वार्ता कर सुरक्षा का अहसास कराया गया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह द्वारा दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai