एएसपी राजेश सिंह की मानवीय पहल,गरीब एवं वृद्ध महिलाओं को किए कंबल वितरण।

एएसपी राजेश सिंह की मानवीय पहल,गरीब एवं वृद्ध महिलाओं को किए कंबल वितरण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है,बल्कि समाज के जरूरतमंद एवं असहाय वर्गों की सहायता भी प्रदान करते है… एएसपी

कौशाम्बी। एएसपी राजेश सिंह की मानवीय पहल,गरीब एवं वृद्ध महिलाओं को किए कंबल वितरण। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह द्वारा मूरतगंज, पट्टी परवेजाबाद में शीतलहर व ठंड को दृष्टिगत रखते हुए गरीब एवं वृद्ध महिलाओं को कंबल वितरित किए गए।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने स्वयं महिलाओं को कंबल प्रदान करते हुए उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें ठंड से बचाव के संबंध में आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद एवं असहाय वर्गों की सहायता भी प्रदान करते है।कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों द्वारा पुलिस प्रशासन की इस मानवीय पहल की सराहना की गई। महिलाओं ने इस सहयोग के लिए अपर पुलिस अधीक्षक एवं जनपद पुलिस का आभार व्यक्त किया।उक्त कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पुलिस कर्मचारी एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक भी उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai