अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
देहरादून, उत्तराखंड। जिला देहरादून की विधानसभा धर्मपुर के बड़ा भारूवाला में हुआ बैठक का आयोजन। कलेमेंटाउन स्थित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य शहजाद अली जी द्वारा बिंदाल गार्डन वैडिंग प्वाइंट में आयोजित जन अधिकार पार्टी (ज) की बैठक एवं शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पार्टी द्वारा संचालित “एक कदम शिक्षा की ओर” कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली जी ने सहभागिता कर शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन, समान अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा कमजोर वर्ग के छात्रों को आगे बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही जन अधिकार पार्टी (ज) की नीतियों, संगठन को और अधिक मजबूत करने, जनसमस्याओं के समाधान तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षा से जोड़ने के संकल्प को दोहराया गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष रुड़की (हरिद्वार) नदीम अहमद, प्रदेश सचिव अभिषेक कुमार, मोहम्मद यूसुफ, मौलाना अब्दुल मन्नान, मौलाना सफीक, मौलाना साजिद हुसैन, शहनाज़ अली, यशवीर रौतेला, अंकित कुमार, विशाल, मोहम्मद आलिक, मोहम्मद यासीन, साजिद, इमराना, सारा अंजुम, इरफाना अंजुम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।










