मुकेश पासी बारा और प्रदीप पटेल करछना के आसपा विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त।

मुकेश पासी बारा और प्रदीप पटेल करछना के आसपा विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

करछना, प्रयागराज। मुकेश पासी बारा और प्रदीप पटेल करछना के आसपा विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का बढ़ता हुआ जनाधार जो सामाजिक न्याय, समानता और भारतीय संविधान की रक्षा के लिए सतत एक मज़बूत जन आंदोलन का स्वरूप ले रहा है जिसका उद्देश्य समतामूलक समाज की स्थापना करना है जहाँ हर वर्ग को बराबरी और सम्मान मिले उक्त बाते करछना विधानसभा स्थित देवरी नीवी में आजाद समाज पार्टी की विधानसभा कार्यकारिणी के गठन हेतु बैठक जिला अध्यक्ष भोला नाथ पटेल की अध्यक्षता में की गई।

एक ओर जहां यह बैठक 25 फरवरी को जौनपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष आसपा नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद का आगमन और रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई तो वहीं विधानसभा बारा से मुकेश पासी और विधानसभा करछना से प्रदीप पटेल को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त कर संगठन में भाईचारा बनाकर संगठन को सेक्टर बूथ स्तर पर मजबूत कर विस्तार करने पर जोर दिया गया। बारा विधानसभा के वार्ड शंकरगढ़ के दुबहा निवासी रवि शंकर भारतीया तथा अनिकेत कुमार बिंद को विधानसभा महामंत्री बनाया गया।

उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज सदस्य आसपा बैठक को संबोधित करते हुए आसपा समर्थकों और पदाधिकारियों को बताया कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। बूथ स्तर पर सभी साथियों को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए एक पदाधिकारी होते हुए भी एक कार्यकर्ता की भांति ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ के मंत्र पर काम करना होगा। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे एक-एक घर तक पहुँचें और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएं।

आसपा से जिला पंचायत का चुनाव लड़ने के लिए दो उम्मीदवारो में वार्ड संख्या 61 से दिलीप कुमार पाल, वार्ड संख्या 62 से भगवान प्रसाद बिंद ने अपने अपने आवेदन प्रस्तुत किए है। बैठक में जिलाध्यक्ष भोलानाथ पटेल के साथ सुशांत अम्बेडकर, सुनील कुमार, लाल महेन्द्र चौधरी, दिलदार जाटव, अनिल कुमार वर्मा, रवि पाल, रिंकू गौतम, राहुल कुशवाहा, भगवान प्रसाद बिंद, पवन कुमार गौतम के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai