विभागों की परिसंपत्तियां जीआईएस पोर्टल पर दर्ज हों डिस्ट्रिक्ट जीआईएस प्रोजेक्ट के संबंध में बैठक आयोजित।

विभागों की परिसंपत्तियां जीआईएस पोर्टल पर दर्ज हों डिस्ट्रिक्ट जीआईएस प्रोजेक्ट के संबंध में बैठक आयोजित।विभागों की परिसंपत्तियां जीआईएस पोर्टल पर दर्ज हों डिस्ट्रिक्ट जीआईएस प्रोजेक्ट के संबंध में बैठक आयोजित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट 

भोपाल, मध्य प्रदेश। विभागों की परिसंपत्तियां जीआईएस पोर्टल पर दर्ज हों डिस्ट्रिक्ट जीआईएस प्रोजेक्ट के संबंध में बैठक आयोजित। कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में डिस्ट्रिक्ट जीआईएस पोर्टल के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभागायुक्त संजीव सिंह ने ऑनलाइन जुड़कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग अपनी परिसंपत्तियों की जानकारी एमपीएसईडीसी को उपलब्ध करायें जिससे उन्हें पोर्टल पर दर्ज कराया जा सके। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर सही जानकारी दर्ज हो।

संभागायुक्त ने कहा कि कार्य योजना बनाकर जीआईएस पोर्टल पर शत-प्रतिशत मैपिंग कर ली जाए। आंगनबाड़ियों, स्कूल, पंचायत भवन, छात्रावास सहित विभिन्न विभागों की परिसंपत्तियां पोर्टल पर दर्ज की जाएं। इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। परिसंपत्तियों का वर्गीकरण सही हो। बैठक के दौरान परख पोर्टल के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai