अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में मुख्यालय में कार्यरत अराजपत्रित उत्कृष्ठ महिला कर्मचरियोे का पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में मुख्यालय में कार्यरत अराजपत्रित उत्कृष्ठ महिला कर्मचरियोे का पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में मुख्यालय में कार्यरत अराजपत्रित उत्कृष्ठ महिला कर्मचरियोे का पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय, प्रयागराज की ओर से उत्तर मध्य रेलवे के मुख्यालय में विभिन्न पदों पर कार्यरत उन अराजपत्रित महिला रेलवे कर्मचारियों को जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ योगदान देती हैं, उनके लिए पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन स्पंदन रेलवे अधिकारी क्लब, सूबेदारगंज, प्रयागराज में किया गया। इसमें कुल 24 अराजपत्रित महिला कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु चयन किया गया। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा हिमा चौहान सिंह द्वारा इन सभी 24 उत्कृष्ट रेलवे महिला कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र एवं व्यक्तिगत उपहार से सम्मानित किया गया।
 इस अवसर पर संगठन द्वारा पुरस्कृत महिला कर्मचारियों के लिए गेम प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया, जिसमें पुरस्कृत होने वाले महिला कर्मचरियों ने जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर संगठन की सचिव साधना कुमार, सुप्रिया सिन्हा, भावना सिंह, श्रुति सचान, संगीता द्विवेदी, रेणु पोनिया, राखी द्विवेदी,  आयुषी भटनागर, डा. मंजू लता हांडू,  किरण जयसवाल, युसरा यूसुफ,  डा. उपासना मालवीय,  प्रीति गुप्ता,  साधना गुप्ता,  सुनीता भारती के साथ साथ संगठन की अन्य सदस्यायें उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर प्रयागराज मंडल की महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा  वन्दना अग्रवाल भी उपस्थित रहीं।
AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai