ब्यूरो चीफ एस के सिंह की रिपोर्ट
बलिया। गोली कांड में आयुष यादव की हुई मौत, आरोपी फरार, मुकदमा हुआ दर्ज। जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेल्थरारोड़ के बंसी पैलेस के समीप रहने वाले आयुष यादव को पुरानी रंजिश में बदमाशों के द्वारा गोली मार दी गई है। और गोली मारकर मौके से बदमाश फरार हो गए। जहां परिजनों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सियर पर भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए मऊ के लिए रेफर कर दिया लेकिन बाद में स्थिति गंभीर होने पर तुरंत वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया जहां वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान आयुष यादव की मौत हो गई। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वही आज शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।










