SIR के दौरान ASD लिस्ट की पड़ताल जरूरी-डॉ मान सिंह यादव।

SIR के दौरान ASD लिस्ट की पड़ताल जरूरी-डॉ मान सिंह यादव।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट  

प्रयागराज। SIR के दौरान ASD लिस्ट की पड़ताल जरूरी-डॉ मान सिंह यादव।  समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता Sir के दौरान ASD लिस्ट की पड़ताल कर वाज़िब मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए गणना फार्म जरूर भरवाने का काम करेंगे। इसके लिए उन्हें विशेष सतर्क रहना होगा यह बातेँ एमएलसी डॉ मान सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय में यमुनापार के कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा।

डॉ मान सिंह यादव ने कहा कि चुनाव आयोग से मांग किया कि बूथ स्तर पर BLO को asd मतदाताओं की सूची उपलब्ध करा दी जाए ताकि वे इस कार्य में सक्रिय रूप से सहयोग कर सके।

जिलाध्यक्ष यमुनापार पप्पू लाल निषाद ने कहा कि हर कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी से मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए कार्य करें। जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी में कुछ पदाधिकारियों को पदोन्नति भी किया जिसमें महेंद्र सरोज, कमलेश पुष्कर को जिला उपाध्यक्ष एवं रामचंद्र निषाद को जिला सचिव मनोनीत किया गया है। बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता बब्बन दूबे, राजू पासी, नान केश बाबू यादव, प्रदीप निषाद, शोभ नाथ शर्मा, अजीत यादव आदि मौजूद रहे l

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai