दुकानदार ने लगाई न्याय की गुहार बैरिकेटिंग के चलते मानसिक अवसाद में आए दुकानदार बंधु
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के स्टेनली रोड आयकर कार्यालय की पास स्थित महालक्ष्मी एंक्लेव में स्थित कमर्शियल दुकान संचालन करने वाले दुकानदार बंधु ने फ्लैट में रहने वाले कुछ लोगों के चलते अवसाद में आ गए हैं। फ्लैट में रहने वाले कुछ ने व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते कांटे का तार लगाकर बैरिकेडिंग कर दी है। जिससे वहां ग्राहक ना आ सके। इतना ही नहीं गेट पर भी ताला बंदी कर दिया करते हैं।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस को दिए गए शिकायती पत्र में विक्रांत गुप्ता व विकास गुप्ता का आरोप है कि आयकर कार्यालय के ठीक बगल महालक्ष्मी एंक्लेव में एक कमर्शियल दुकान जिसमें ननका जूस कॉर्नर के नाम से दुकान खोली है और ठीक इसी के ऊपर करीब 2 करोड़ का लोन लेकर कमर्शियल दुकान ली है लेकिन यहां फ्लैट में रहने वाले 5 लोगों ने जबरिया दुकान के पास कांटेदार तार लगाकर मार्केटिंग कर दी और मुख्य गेट पर ताला लगा दिया करते हैं।
रात 10:00 बजे की बात तो तांडव शुरू कर दिया करते हैं जबकि 11:00 बजे तक सिविल लाइन में रात 11 बजे तक जूस आदी दुकाने खुली रहती है यहां गेट बंद होने और कांटेदार बैरिटिंग के चलते ग्राहक नहीं आ रहे हैं जिससे उसे हर दिन व्यावसायिक नुकसान उठाना पड़ रहा है दुकानदार बंधुओ ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए बैरिकेटिंग हटवाने की मांग की है।










