मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। मूंढापांडे क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर खनन अधिकारी की बड़ी कार्रवाही तीन डंपर व एक जेसीबी मशीन की सीज। थाना मूंढापांडे क्षेत्र में लंबे समय के बाद खनन अधिकारी की टीम ने अवैध खनन कर रहे लोगों पर कार्यवाही की है। जिसके चलते खनन अधिकारी ने बालू रेत से भरे तीन डंपर व एक जेसीबी पकड़ कर थाने में खड़े कर दिए हैं। जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

आप को बतादें कि मूंढापांडे क्षेत्र के जंगलों व गांवों में आये दिन अवैध खनन होने की सूचनाएं मिलती ही रहतीं हैं। सिरसखेड़ा व वीरपुर वरियार वीरपुर थान व नरखेड़ा व गोविंदपुर खुर्द में धड़ल्ले से अवैध खनन का कारोबार होता है। जिनपर कभी कभार कार्यवाहियां होती हैं और लंबे समय तक टाइम दे दिया जाता है। सिरसखेड़े गांव की तो स्तिथि यह है कि,सुबह होते ही ताबड़तोड़ मिट्टी से भरे ट्रेक्टर ट्रालियां दोड़ने लगतीं है जिनको नाहीं पुलिस का डर और नाहीं खनन अधिकारियों का डर सिरसखेड़ा के जंगलों में देखा जाये तो सेकड़ों बीघा ज़मीन खोखली कर डाली आखिर कब तक शासन प्रशासन इन खनन माफियाओं पर नकेल कसेगा यह अपने आप में एक सवाल है।










